फातिमा डिग्री कॉलेज का शिलान्यास
फोटो: समारोह को संबोधित करते रांची विवि के प्रतिकुलपति.इटकी. फातिमा गर्ल्स एकेडमी का गुरुवार को 16वां स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर एकेडमी परिसर में फातिमा डिग्री कॉलेज की नींव मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ रजीउद्दीन ने रखी. एकेडमी के सभागार में आयोजित इस समारोह में प्रतिकुलपति ने डिग्री कॉलेज की स्थापना में […]
फोटो: समारोह को संबोधित करते रांची विवि के प्रतिकुलपति.इटकी. फातिमा गर्ल्स एकेडमी का गुरुवार को 16वां स्थापना दिवस मनाया गया. मौके पर एकेडमी परिसर में फातिमा डिग्री कॉलेज की नींव मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ रजीउद्दीन ने रखी. एकेडमी के सभागार में आयोजित इस समारोह में प्रतिकुलपति ने डिग्री कॉलेज की स्थापना में हर संभव मदद किये जाने का आश्वासन दिया. उन्होंने मुसलिम महिलाओं में उच्च शिक्षा की आवश्यकता जतायी. समारोह को रांची विवि के उर्दू के विभागाध्यक्ष डॉ मंजर हुसैन, मौलाना बलंद शाह, जहीउल्लाह नदवी, कांके प्रखंड के जिप सदस्य ऐनुल अंसारी व इकबाल अहमद नइमी सहित अन्य ने संबोधित किया. निदेशक नसीम अनवर नदवी ने एकेडमी से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. समारोह में प्राचार्य तबस्सुम फातिमा, डॉ असलम, हाजी क्यूम, खलील अहमद, वसीउर्रहमान व इसराफिल अंसारी सहित अन्य शामिल थे. मौक पर एकेडमी की छात्राओं ने नात नज्म व तकरीर प्रस्तुत किया.