जस्टिस एलपीएन शाहदेव की पुण्यतिथि कल
रांची : जस्टिस एलपीएन शाहदेव की तीसरी पुण्यतिथि 10 जनवरी 2015 को है. इनके सम्मान में 10 जनवरी को कांके रोड स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक पर दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सह माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. निदेशक प्रतुल शाहदेव ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह होंगे, […]
रांची : जस्टिस एलपीएन शाहदेव की तीसरी पुण्यतिथि 10 जनवरी 2015 को है. इनके सम्मान में 10 जनवरी को कांके रोड स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव चौक पर दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सह माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. निदेशक प्रतुल शाहदेव ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक जीतू चरण राम, रामकुमार पाहन, शिव शंकर उरांव, रांची की मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय व पूर्व विधायक बंधु तिर्की उपस्थित रहेंगे. इधर, मुख्यमंत्री रघुवर दास के रांची से बाहर रहने के कारण उन्होंने लिखित रूप से जस्टिस एलपीएन शाहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि झारखंड आंदोलन को बौद्धिक ऊर्जा दी थी व आंदोलन के दौरान गिरफ्तार होनेवाले प्रथम पूर्व न्यायाधीश थे. झारखंड की जनता को अपने इस सपूत पर गर्व है.