profilePicture

केरोसिन हॉकर पर जानलेवा हमला

रिम्स रेफरमांडऱ थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी केश्वर साहू (50) को शुक्रवार की शाम गांव के समीप गोली मार कर घायल कर दिया गया़ उसे रिम्स ले जाया गया है़ घटना शाम करीब 5:30 बजे की है़ बताया जा रहा है कि केरोसिन हॉकर केश्वर साहू अपने छोटे भाई देवेंद्र साहू व उसके ससुर […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 9, 2015 9:02 PM

रिम्स रेफरमांडऱ थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी केश्वर साहू (50) को शुक्रवार की शाम गांव के समीप गोली मार कर घायल कर दिया गया़ उसे रिम्स ले जाया गया है़ घटना शाम करीब 5:30 बजे की है़ बताया जा रहा है कि केरोसिन हॉकर केश्वर साहू अपने छोटे भाई देवेंद्र साहू व उसके ससुर बिंदेश्वर साहू के साथ बाइक से टांगरबसली साप्ताहिक हाट से अपने घर सकरा जा रहा है था़ इसी क्रम में सकरा गांव के समीप सामने से एक ही बाइक पर आ रहे तीन युवकों में से एक ने पिस्तौल निकाल कर उस पर गोली चला दी. गोली उसके कान के नीचे लगी. गोली चलाने के बाद तीनों युवक टांगरबसली की ओर फरार हो गये. गोली लगने से घायल केश्वर साहू बाइक से गिर गया. उसे रिम्स ले जाया गया़ घटना के कारण का पता नही चल पाया है़

Next Article

Exit mobile version