छह इंस्पेक्टर, दो दारोगा का तबादला

रांची: पुलिस मुख्यालय ने छह जनवरी को स्थापना समिति की बैठक कर छह इंस्पेक्टर और दो दारोगा के तबादले का निर्णय लिया है. आठ जनवरी को तबादला आदेश जारी कर दिया गया. लेकिन पहले की तरह तबादला आदेश को झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर नहीं डाला गया. इसे गोपनीय रखा गया. जिन छह पदाधिकारियों के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 11, 2015 5:38 AM
रांची: पुलिस मुख्यालय ने छह जनवरी को स्थापना समिति की बैठक कर छह इंस्पेक्टर और दो दारोगा के तबादले का निर्णय लिया है. आठ जनवरी को तबादला आदेश जारी कर दिया गया. लेकिन पहले की तरह तबादला आदेश को झारखंड पुलिस की वेबसाइट पर नहीं डाला गया. इसे गोपनीय रखा गया. जिन छह पदाधिकारियों के तबादले किये गये हैं, उनका तबादला छह नवंबर 2014 को चुनाव आयोग के निर्देश पर किया गया.
दो इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह व अशोक कुमार और दो दारोगा अरविंद कुमार व धनपति लोहरा का तबादला पुलिस एसोसिएशन के आग्रह पर किया गया है, क्योंकि वे एसोसिएशन में पदधारी हैं.
11 साल तक स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित रहनेवाले इंस्पेक्टर राम अवधेश सिंह दो माह ही रांची में रह पाये और उनका तबादला लोहरदगा जिला बल में कर दिया गया. इंस्पेक्टर जीरेन धान व मेन्हा टोप्पो को दो माह में ही क्रमश: रेल धनबाद व धनबाद जिला से लोहरदगा जिला भेजा गया है.
जिनका तबादला किया गया
नाम छह नवंबर आठ जनवरी
अरविंद कु. सिंह रेल जमशेदपुर से सिमडेगा सिमडेगा से रेल जमशेदपुर
अशोक कुमार सीआइडी से लोहरदगा लोहरदगा से सीआइडी
इंदुशेखर झा सीआइडी से लोहरदगा लोहरदगा से धनबाद
रामअवधेश सिंह स्पेशल ब्रांच से रांची रांची से लोहरदगा
जीरेन धान स्पेशल ब्रांच से रेल धनबाद रेल धनबाद से सिमडेगा
मेन्हा टोप्पो स्पेशल ब्रांच से धनबाद धनबाद से लोहरदगा
अरविंद कुमार गोड्डा से रांची रांची से गोड्डा
धनपति लोहरा पाकुड़ से स्पेशल ब्रांच स्पेशल ब्रांच से पाकुड़

Next Article

Exit mobile version