profilePicture

पॉली बैग के विरूद्ध चला जागरूकता अभियान (तसवीर

रांची : लायंस क्लब रांची क्वींस व इंपावर झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अलबर्ट एक्का चौक पर जागरूकता अभियान चलाया गया. कागज व जूट के थैले का वितरण कर पॉली बैग के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया गया. इंपावर झारखंड के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि यह जागरूकता अभियान झारखंड के […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 14, 2015 10:02 PM

रांची : लायंस क्लब रांची क्वींस व इंपावर झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अलबर्ट एक्का चौक पर जागरूकता अभियान चलाया गया. कागज व जूट के थैले का वितरण कर पॉली बैग के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया गया. इंपावर झारखंड के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि यह जागरूकता अभियान झारखंड के हर जिले में चलाया जायेगा. कार्यकारी निदेशक विपिन वर्मा व मणिकांत झा ने बढ़-चढ़ कर इस अभियान में सहयोग किया. इस अवसर पर लायंस क्लब की अध्यक्ष पायल किंगर, सोनिया, गिन्नी, कविता, अनुभा, कृष्णा सिंह, नीरज गुप्ता, मणिकांत झा, संजीव, ज्योति, आर्ष साहू, सचिन, विशाल, संकेत, अनूप, सौरभ, नीरज, जोगेश, अर्पण, अंजनी आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version