profilePicture

टैक्स घोटाले पर एफआइआर का आदेश

मंत्री व मेयर ने दिया एफआइआर का आदेश, अधिकारियों ने जारी किया कारण बताओ नोटिस रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आदेश के आलोक में शुक्रवार को मेयर आशा लकड़ा ने नगर निगम के टैक्स घोटाले में शामिल पदाधिकारियों पर एफआइआर करने का आदेश दिया. इधर, निगम के अधिकारियों ने निगम के अकाउंट […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 7, 2015 7:33 AM
मंत्री व मेयर ने दिया एफआइआर का आदेश, अधिकारियों ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
रांची : नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आदेश के आलोक में शुक्रवार को मेयर आशा लकड़ा ने नगर निगम के टैक्स घोटाले में शामिल पदाधिकारियों पर एफआइआर करने का आदेश दिया. इधर, निगम के अधिकारियों ने निगम के अकाउंट ऑफिसर, कैशियर व टैक्स कलेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया.
गबन के आरोपी कर्मचारियों पर एफआइआर क्यों नहीं हुई, यह पूछे जाने पर प्रभारी सीइओ ओमप्रकाश ने कहा कि ऐसे ही किसी पर एफआइआर कैसे कर दें. एफआइआर करने के लिए हमें प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी.
आरोपियों को बचाने का प्रयास: सूत्रों की मानें तो निगम के अधिकारी आरोपियों को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक, 34.22 लाख राशि के गबन का आरोप जिस पदाधिकारी पर लगा था, उसने शुक्रवार को सारी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए राशि बैक डेट से जमा कर दी.

Next Article

Exit mobile version