भाजपा की सदस्यता अभियान से जुड़ेंगे मंत्री, सांसद व विधायक झारखंड-बिहार में जुड़े 28 लाख
रांची: भाजपा की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में अब तक झारखंड-बिहार में 28 लाख लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया जा चुका है. यह जानकारी बुधवार को सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में दी गयी. इसके अलावा पार्टी की ओर से चलाये गये बूथ चलो अभियान […]
रांची: भाजपा की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता अभियान में अब तक झारखंड-बिहार में 28 लाख लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया जा चुका है. यह जानकारी बुधवार को सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में दी गयी.
इसके अलावा पार्टी की ओर से चलाये गये बूथ चलो अभियान की सफलता को देखते हुए इसे आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया गया.
सदस्यता अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मंत्री, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक व सांसद के अलावा विधानसभा चुनाव लड़नेवाले प्रत्याशी हिस्सा लेंगे. इन्हें पार्टी की ओर से क्षेत्र में कम से कम पांच दिन का समय देने को कहा गया है.
बैठक में राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रभारी अरुण सिंह, मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा, प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री सीपी सिंह, प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनंत ओझा, उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद समेत पार्टी के पार्टी पदाधिकारी के विधानसभा चुनाव लड़नेवाले प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया.
17 से 21 फरवरी तक सघन सदस्यता अभियान
भाजपा के राष्ट्रीय सह सदस्यता प्रभारी अरुण सिंह ने 12 व 13 फरवरी को मंडलों में सदस्यता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. 15 फरवरी को जिलों में सदस्यता योजना बैठक और 17 से 21 फरवरी तक सघन सदस्यता अभियान के तहत घर-घर चलो, बूथ चलो अभियान चलाने का निर्देश दिया. प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों से चल रहे सदस्यता अभियान की विस्तार से जानकारी ली.
संगठन की मजबूती को लेकर सदस्यता महत्वपूर्ण
पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता का बहुत महत्व है. जो भी व्यक्ति सदस्य बनता है, वह पार्टी से जुड़ कर समर्थक के रूप में निरंतर कार्य करता रहता है.
बैठक में उपस्थित होनेवाले प्रमुख नेता
प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश, सीमा शर्मा, ब्रजमोहन राम, विधायक विरंजी नारायण, डॉ नीरा यादव, मेनका सरदार, निर्भय शाहाबादी, विमला प्रधान, योगेश्वर महतो बाटुल, डॉ जीतू चरण राम, केदार हाजरा, राज पलिवार, राज सिन्हा, राधा कृष्ण किशोर, हरेकृष्ण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रेम मित्तल, सांवरमल अग्रवाल, मुख्यालय प्रभारी गामा सिंह के अलावा प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व महामंत्री, सदस्यता एवं सह सदस्यता प्रभारी मौजूद थे.