बंदोबस्ती रद्द करने की मांग को लेकर धरना 24 को
चान्हो़ नशामुक्ति अभियान के तहत क्षेत्र में मौजूद देसी व विदेशी शराब की दुकान की बंदोबस्ती रद्द कराने की मांग को लेकर ग्रामीण अब बड़े आंदोलन की तैयारी मे हैं़ आंदोलन की पहली कड़ी में 24 फरवरी को राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आहूत है. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
February 20, 2015 7:03 PM
चान्हो़ नशामुक्ति अभियान के तहत क्षेत्र में मौजूद देसी व विदेशी शराब की दुकान की बंदोबस्ती रद्द कराने की मांग को लेकर ग्रामीण अब बड़े आंदोलन की तैयारी मे हैं़ आंदोलन की पहली कड़ी में 24 फरवरी को राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आहूत है. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने चान्हो प्रखंड मुख्यालय में बैठक की़ बैठक में क्षेत्र के लोगों से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया. बैठक की अध्यक्षता मुखिया महादेव उरांव ने की़ मौके पर गोपाल भगत, भौवा उरांव, शंभु उरांव, सुनील उरांव, अरविंद साही, रोतिया उरावं, भीमसेन सिंह व अनिल उरांव सहित अन्य मौजूद थे़
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 12:02 AM
January 16, 2026 11:09 PM
January 16, 2026 9:06 PM
January 16, 2026 9:03 PM
January 16, 2026 8:50 PM
January 16, 2026 8:27 PM
January 16, 2026 7:46 PM
January 17, 2026 12:02 AM
January 16, 2026 8:26 PM
January 16, 2026 5:39 PM
