profilePicture

सरयू सिंह पंचतत्व में विलीन

सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थीरेहला(पलामू). भाजपा नेत्री सुमित्रा सिंह के पति सरयू सिंह का दाह संस्कार मंगलवार की शाम गांव के ही शमसान घाट पर किया गया़ उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी. दाह-संस्कार में स्थानीय लोग सहित भाजपा के कई लोग शामिल हुए़ जानकारी के अनुसार मृतक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | February 24, 2015 7:02 PM

सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थीरेहला(पलामू). भाजपा नेत्री सुमित्रा सिंह के पति सरयू सिंह का दाह संस्कार मंगलवार की शाम गांव के ही शमसान घाट पर किया गया़ उनके बड़े पुत्र ने मुखाग्नि दी. दाह-संस्कार में स्थानीय लोग सहित भाजपा के कई लोग शामिल हुए़ जानकारी के अनुसार मृतक स्व सिंह को सोमवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने रेहला से अपने गांव पूर्णाडीह लौटने के क्रम में घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर उनके शरीर पर तीन गोली मारी थी, इसमें स्व सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया. दाह संस्कार में भाजपा जिला महिला मोरचा की पूर्व अध्यक्षा श्यामा देवी, नीलू मिश्रा, विश्रामपुर मंडल अध्यक्ष कुश कुमार ओझा ने भाग लिया़

Next Article

Exit mobile version