profilePicture

आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का प्रशिक्षण लिया

रांची. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ व नौ मार्च को नगड़ी में आकाश ज्योति द्वारा महिलाओं को आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. इसका उदघाटन संस्था की सचिव आशा देवी ने किया. इसमें महिलाओं को मंगलसूत्र व विभिन्न डिजाइन के हार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में संगीता महिला समिति, प्रियंका […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 9, 2015 8:03 PM

रांची. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ व नौ मार्च को नगड़ी में आकाश ज्योति द्वारा महिलाओं को आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. इसका उदघाटन संस्था की सचिव आशा देवी ने किया. इसमें महिलाओं को मंगलसूत्र व विभिन्न डिजाइन के हार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में संगीता महिला समिति, प्रियंका महिला समिति, तेजस्वनी महिला समिति, उत्थान महिला समिति की सदस्यों ने हिस्सा लिया. इनमें मुख्य रूप से संगीता टोप्पो, पुष्पा गाड़ी, अनिता कच्छप, सुमन टोप्पो, पूर्णिमा कच्छप, उन्न देवी, सुनीता कच्छप, फगन लकड़ा, पर्वतीया देवी, संगीता गाड़ी, मीना देवी, फुलवती देवी, प्रतिमा देवी, आनंदी तिर्की, सुचित्रा देवी, हीरा टोप्पो, नेहा टोप्पो, रूपू देवी, देवकी देवी, मंजू कुमारी व रीता देवी आदि शामिल हैं. संस्था की सचिव आशा देवी ने कहा कि महिलाओं द्वारा बनायी गयी ज्वेलरी को बाजार तक बेचने की व्यवस्था संस्था द्वारा करायी जायेगी. अंत में सभी महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया. धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष मुमताज अहमद ने किया.

Next Article

Exit mobile version