नक्शा पास करने पर लगी रोक हटाने की फाइल मंत्री के पास

रांची . रांची नगर निगम द्वारा नक्शा पास करने पर लगायी गयी रोक हटाने की फाइल नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के पास है. नगर विकास विभाग ने नक्शा पास करने पर लगी रोक हटाने से संबंधित प्रस्ताव को श्री सिंह की स्वीकृति के लिए भेजा है. नगर विकास ने रांची नगर निगम से प्राप्त […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 10, 2015 9:03 PM

रांची . रांची नगर निगम द्वारा नक्शा पास करने पर लगायी गयी रोक हटाने की फाइल नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के पास है. नगर विकास विभाग ने नक्शा पास करने पर लगी रोक हटाने से संबंधित प्रस्ताव को श्री सिंह की स्वीकृति के लिए भेजा है. नगर विकास ने रांची नगर निगम से प्राप्त नक्शा पास करने की प्रक्रिया सरल करने और शक्तियों का विकेंद्रीकरण करने संबंधी जानकारी भी मंत्री को भेजी है. संबंधित फाइल पर मंत्री की सहमति मिलने के बाद नक्शा पास करने पर लगी रोक हटा ली जायेगी.

Next Article

Exit mobile version