profilePicture

गिरती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का पुतला दहन

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शनरांची. राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, हत्याएं, लूट मार की घटना में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को डोरंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फिरोज रिजवी के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 24, 2015 9:03 PM

कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शनरांची. राज्य में गिरती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, हत्याएं, लूट मार की घटना में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को डोरंडा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फिरोज रिजवी के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया व राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव आलोक दूबे ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से विफल एवं लाचार है. निरंतर हत्याएं हो रही हैं. उग्रवादी घटनाओं ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है. सरकार तमाशबीन बनी हुई है. श्री दूबे ने कहा कि अगर जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो हम सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को विवश होंगे. सभा को संबोधित करते हुए सचिव सुनील सिंह व लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि लचर कानून व्यवस्था की स्थिति को पार्टी गांव तक पहुंचायेगी. पुतला दहन कार्यक्रम में परवेज आलम, निरंजन पासवान, राजीव रंजन, नीरज कुमार सिंह, डोली कच्छप, रीतेश कुमार, ओमप्रकाश व्यास, उमेश प्रसाद, ज्योति सिंह मथारू, सन्नी सिंह, अजय कुमार व अन्य उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version