मेकन आज मनायेगा 57वां स्थापना दिवस

रांची : मेकन का 57 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया जायेगा. इस अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. सुबह 7.00 बजे रोज गार्डन (मेकन) में भजन होगा. इसके बाद प्रसिद्ध जादूगर सुभाष सुबह 10.30 बजे आंखों पर पट्टी बांध कर मेकन मुख्यालय से श्यामली कॉलोनी तक कार चलायेंगे. सुबह 11.00 बजे मुख्यालय […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 1, 2015 5:07 AM
रांची : मेकन का 57 वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया जायेगा. इस अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. सुबह 7.00 बजे रोज गार्डन (मेकन) में भजन होगा. इसके बाद प्रसिद्ध जादूगर सुभाष सुबह 10.30 बजे आंखों पर पट्टी बांध कर मेकन मुख्यालय से श्यामली कॉलोनी तक कार चलायेंगे.
सुबह 11.00 बजे मुख्यालय में मेकन में 15 वर्षो तक निरंतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा. शाम 7.00 बजे मैजिक शो होगा और मेकन में 30 वर्षो तक निरंतर सेवा प्रदान करनेवाले मेकन कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा.
सम्मानित होने वाले कर्मी
डीएन यादव, आर वर्मा, बीके सामंत राय, पी खन्ना, एस चटर्जी, ए मुस्तफा, आरसी ठाकुर, आर धान, एसबीपी सिंह, डीके अंबष्ठ, आरएन लाल, एनके ठाकुर, आरके शोरी, बीके सिंह, एससी झा, एस सेन, वायकेआर रेड्डी को सम्मानित किया जायेगा.

Next Article

Exit mobile version