निगम अधिकारियों ने देखा मोनो रेल का प्रेजेंटेशन

रांची : राजधानी में बढ़ती जा रही ट्रैफिक समस्या को मोनो रेल काफी कम कर सकता है. रांची में मोनो रेल चलाने के फायदे से संबंधित एक प्रेजेंटेशन रांची नगर निगम के अधिकारियों ने देखा. यह प्रेजेंटेशन लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त प्रशांत कुमार सहित निगम के अन्य अधिकारियों के समक्ष […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 19, 2015 6:15 AM
रांची : राजधानी में बढ़ती जा रही ट्रैफिक समस्या को मोनो रेल काफी कम कर सकता है. रांची में मोनो रेल चलाने के फायदे से संबंधित एक प्रेजेंटेशन रांची नगर निगम के अधिकारियों ने देखा. यह प्रेजेंटेशन लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त प्रशांत कुमार सहित निगम के अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया. नगर आयुक्त को कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि रांची की ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मोनो रेल चलाने की योजना बनायी जा सकती है.
इससे कम स्थान में मोनो रेल सेवा से आम लोगों को काफी सुविधा होगी. प्रेजेंटेशन के दौरान निगम अधिकारियों को यह भी दिखाया गया कि यदि किसी कारण से लोग मोनो रेल में फंसते हैं, तो उन्हें किस प्रकार सुरक्षित निकाला जा सकता है.

Next Article

Exit mobile version