होंडा ने जापान में नया बिजनेस जेट किया प्रदर्शित

तोक्यो. मोटरसाइकिल और कार बनाने के लिए विख्यात कंपनी होंडा पहली बार जापान में अपना नया बिजनेस जेट प्रदर्शित कर रही है, जो कम आवाज करनेवाला एवं त्वरित उड़ान भरनेवाला पर्यावरण अनुकूल विमान है. तोक्यो के हनेदा हवाईअड्डे पर गुरुवार को प्रदर्शित किये गये इस विमान ने कंपनी के संस्थापक सोइचिरो होंडा का वह सपना […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 23, 2015 7:04 PM

तोक्यो. मोटरसाइकिल और कार बनाने के लिए विख्यात कंपनी होंडा पहली बार जापान में अपना नया बिजनेस जेट प्रदर्शित कर रही है, जो कम आवाज करनेवाला एवं त्वरित उड़ान भरनेवाला पर्यावरण अनुकूल विमान है. तोक्यो के हनेदा हवाईअड्डे पर गुरुवार को प्रदर्शित किये गये इस विमान ने कंपनी के संस्थापक सोइचिरो होंडा का वह सपना पूरा कर दिया, जो उन्होंने बहुत समय पहले संजोया था. होंडा एयरक्राफ्ट के प्रमुख मिशिमासा ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि कुछ ही वर्षों में जापान में यह उपलब्ध हो जायेगा, जहां सख्त नियमन के चलते निजी जेट का बाजार लगभग न के बराबर है.

Next Article

Exit mobile version