छेड़खानी का आरोप, मामला दर्ज
नौडीहा(पलामू). नौडीहा थाना क्षेत्र के करकटा गांव की एक 15 वर्षीय छात्रा ने गम्हरिया गांव के शंभु सिंह, सकेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अमलेश कुमार व सुनील राम के विरोध नौडीहा थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि जब वह पढ़ने के बाद आधार कार्ड लेने के लिए […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
April 26, 2015 4:03 PM
नौडीहा(पलामू). नौडीहा थाना क्षेत्र के करकटा गांव की एक 15 वर्षीय छात्रा ने गम्हरिया गांव के शंभु सिंह, सकेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अमलेश कुमार व सुनील राम के विरोध नौडीहा थाना में मामला दर्ज कराया है. दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि जब वह पढ़ने के बाद आधार कार्ड लेने के लिए सरइडीह बाजार के सुनील कुमार दुकान पर गयी, तो वहां उक्त सभी आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट किया गया. बचाव के लिए जब दुकान के संचालक सुनील कुमार ने उक्त युवकों को फटकार लगायी, तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. थाना प्रभारी रामअनुप महतो ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी अभियान चलायी जा रही है.
...
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 4:00 PM
January 17, 2026 11:22 AM
January 17, 2026 2:15 PM
January 17, 2026 9:07 AM
January 17, 2026 1:07 AM
January 17, 2026 12:35 AM
January 17, 2026 12:23 AM
January 17, 2026 12:13 AM
January 17, 2026 12:04 AM
January 16, 2026 10:39 PM
