रांची : भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा की ओर से 2.50 लाख सदस्य बनाये गये. बुधवार मोरचा की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में सूची प्रदेश प्रभारी रामचंद्र गुजराती को सौंपी गयी. एससी मोरचा की बैठक में संगठन और सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि मोरचा को जो लक्ष्य दिया गया था, उसे सफलतापूर्वक हासिल किया है. भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. उन्होंने मोरचा के प्रदेश महामंत्री भगत बाल्मिकी को सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया. मोरचा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नीरज पासवान ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता दौरा कर लक्ष्य को पूरा करें. बैठक में युवराज पासवान, दिलीप साहू, उपेंद्र रजक, रंजन पासवान, अर्जुन चौधरी, खुदा राम, मीणा देवी, रामचंद्र नायक सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.
भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा ने 2.50 लाख सदस्य बनाये
रांची : भाजपा अनुसूचित जाति मोरचा की ओर से 2.50 लाख सदस्य बनाये गये. बुधवार मोरचा की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में सूची प्रदेश प्रभारी रामचंद्र गुजराती को सौंपी गयी. एससी मोरचा की बैठक में संगठन और सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी. प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि मोरचा को जो […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement