30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

लेटेस्ट वीडियो

केंद्रीय टीम ने किया अनगड़ा प्रखंड का दौरा

फोटो हैविकास कार्यों का निरीक्षणसुनुवाबेड़ा में बनेगी पथअनगड़ा. भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव जेके महापात्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को एक टीम ने अनगड़ा प्रखंड के जानुम, गेतलसूद व सुनुवाबेड़ा गांव में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया़ इस टीम में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास सचिव एनएन सिन्हा, विशेष सचिव […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

फोटो हैविकास कार्यों का निरीक्षणसुनुवाबेड़ा में बनेगी पथअनगड़ा. भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव जेके महापात्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को एक टीम ने अनगड़ा प्रखंड के जानुम, गेतलसूद व सुनुवाबेड़ा गांव में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण किया़ इस टीम में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास सचिव एनएन सिन्हा, विशेष सचिव बी निजलिंगगप्पा व उपायुक्त मनोज कुमार शामिल थे़ अनगड़ा के जानुम गांव में टीम के सदस्यों ने गोवर्धन मुंडा द्वारा डीप एरिगेशन से की जा रही खेती को देखा़ गोवर्धन ने खेत में कई तरह की सब्जी लगा रखी है. यहां मनीषा देवी, झानो देवी, सुष्मिता देवी व सुमन देवी ने अधिकारियों को खेती की विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया. इसके बाद टीम सुनुवाबेड़ा पहुंची. यहां रामकृष्ण मिशन आश्रम द्वारा बनायी गयी गुरुत्व सिंचाई योजना को देखा़ सुभाष कुमार ने अधिकारियों बताया कि यहां बगैर किसी खर्च के सालों भर करीब 100 एकड़ भूमि की सिंचाई की जा रही है़ किसान इससे आत्मनिर्भर हो रहे है़ मौके पर केंद्रीय सचिव ने आम का एक पौधा लगाया. ग्रामीणों की मांग पर उपायुक्त ने सुुनुवाबेड़ा से पीपराबेड़ा भाया राजाडेरा पथ को बनाये जाने की बात कही. गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भी बनाया जायेगा. इसके बाद टीम के सदस्य गेतलसूद में विभिन्न महिला समिति के सदस्यों से मिले़ मौके पर बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम एसडी घोसाल, डीडीसी बीके सिंह, डीआरडीए निदेशक रामलखन गुप्ता, राजेंद्र शाही मुंडा, मुखिया अनिता देवी, भुवनेश्वर बेदिया, जितेंद्र उरांव, बाबूराम महतो, राजेश उरांव, देवचरण बेदिया, अधनू महतो व जगदीश भोगता आदि उपस्थित थे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

अन्य खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snaps News reels