सड़क हादसे में दो घायल

इटखोरी. मोहाने पुल के पास दो बाइक की टक्कर में गिद्धौर निवासी अशोक दांगी व उनकी पत्नी मीना देवी घायल हो गये. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अशोक दांगी को रांची रेफर कर दिया गया. घटना सोमवार सुबह नौ बजे की है. अशोक दांगी अपनी पत्नी मीना देवी के साथ महुदा गांव से अपने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 5, 2015 5:04 PM

इटखोरी. मोहाने पुल के पास दो बाइक की टक्कर में गिद्धौर निवासी अशोक दांगी व उनकी पत्नी मीना देवी घायल हो गये. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अशोक दांगी को रांची रेफर कर दिया गया. घटना सोमवार सुबह नौ बजे की है. अशोक दांगी अपनी पत्नी मीना देवी के साथ महुदा गांव से अपने साढ़ू सुरेश दांगी के बेटे की शादी में शामिल होकर लौट रहे थे. इसी दौरान घटना हुई. सीएचपी में एंबुलेंस की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घायल अशोक दांगी घंटों तड़पते रहा. बाद में परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर रांची ले गये.

Next Article

Exit mobile version