टीम इंपावर झारखंड एवं एनएसयूआइ का हल्ला बोल अभियान
तसवीर राज कौशिक की रांची. टीम इंपावर झारखंड एवं एनएसयूआइ द्वारा गुरुवार को निगम के उप नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार को शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर इंपावर झारखंड के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि अगर रांची नगर निगम हमारी मांगों पर त्वरित कदम नहीं […]
तसवीर राज कौशिक की रांची. टीम इंपावर झारखंड एवं एनएसयूआइ द्वारा गुरुवार को निगम के उप नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार को शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर इंपावर झारखंड के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि अगर रांची नगर निगम हमारी मांगों पर त्वरित कदम नहीं उठाता है, तो हम सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे. मांग पत्र सौंपने वालों में विशाल पाटोदिया, कृष्णा सिंह, संकेत साही, आर्ष साहू, मणिकांत झा, योगेश कुकु, अनुभव दीवान, प्रभात अग्रवाल, विपिन वर्मा, अनूप शाहदेव, डॉ हर्ष प्रियंक रौशन, अनिकेत राज, रणधीर कुमार आदि उपस्थित थे. यह है पांच सूत्री मांगें: कोकर स्थित हैदर अली रोड की हालत बहुत खराब है, इसे सुधारा जाये. सड़क में जगह-जगह कचरा का ढेर लगा रहता है, इसकी भी सफाई हो. नागाबाबा खटाल के समक्ष नालियां जाम रहती हैं, इसकी साफ-सफाई करवायी जाये. बिरसा मुंडा समाधि स्थल कोकर के समीप कचरा फेंके जाने पर रोक लगायी जाये, साथ ही यहां नालियों को दुरुस्त किया जाये. राजधानी के सभी तालाबों की सफाई एवं सौंदर्यीकरण किया जाये, ताकि वाटर लेबल बना हुआ रहे.