सहिया की भूमिका व कार्य योजना की मिली जानकारी

रांची : आइपीएच सभागार, नामकुम में सहिया प्रशिक्षण मॉडय़ूल पर तीन दिवसीय, राज्य प्रशिक्षक दल का प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुआ. संताल परगना प्रमंडल के साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर व जामताड़ा, कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम व प सिंहभूम समेत पलामू के गढ़वा, लातेहार जिला से दो-दो राज्य प्रशिक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 14, 2015 6:37 AM
रांची : आइपीएच सभागार, नामकुम में सहिया प्रशिक्षण मॉडय़ूल पर तीन दिवसीय, राज्य प्रशिक्षक दल का प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुआ. संताल परगना प्रमंडल के साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर व जामताड़ा, कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम व प सिंहभूम समेत पलामू के गढ़वा, लातेहार जिला से दो-दो राज्य प्रशिक्षकों ने भाग लिया.
प्रशिक्षण में सहिया की भूमिका, दायित्व, व्यवहार, अपेक्षाएं, कार्य योजना व बैठकों के संबंध में जानकारी दी गयी. 12 सामुदायिक बैठकों के माध्यम से माता के स्वास्थ्य, नवजात शिशु की देखभाल, जानकारी एवं महत्व पर चर्चा की गयी. कार्यशाला में सहिया के लिए अनिवार्य दक्षता, नयी सहियाओं की चयन प्रक्रिया तथा सहिया के र्पिोटिंग प्रपत्र के बारे में जानकारी दी गयी.
कार्यशाला में उपनिदेशक सह प्रभारी सामुदायिक कोषांग डॉ प्रदीप बासकी, समन्वयक, अकय मिंज, प्रशिक्षण समन्वयक डॉ मनीर अहमद ने प्रशिक्षण दिया. तकनीकी विशेषज्ञ सौमी गुहा हलधर, राष्ट्रीय प्रशिक्षक शर्मिष्ठा सरकार, ज्योत्सना, रवि दास व शैलेश ने भी इसमें अपना सहयोग दिया.

Next Article

Exit mobile version