profilePicture

कुकही में आज भोजपुरी कलाकारों का जमावड़ा

हैदरनगर (पलामू). भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमतोश कुमार सिंह की बहन की शादी के मौके पर जाने-माने भोजपुरी कलाकारों का जमावड़ा होगा. बारातियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों का पूरी रात मनोरंजन करेंगे यह कलाकार. भाजपा नेता प्रेमतोश कुमार सिंह ने बताया कि उनके पैतृक आवास कुकही गांव में तैयारी पूरी कर ली गयी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | May 26, 2015 4:04 PM

हैदरनगर (पलामू). भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमतोश कुमार सिंह की बहन की शादी के मौके पर जाने-माने भोजपुरी कलाकारों का जमावड़ा होगा. बारातियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों का पूरी रात मनोरंजन करेंगे यह कलाकार. भाजपा नेता प्रेमतोश कुमार सिंह ने बताया कि उनके पैतृक आवास कुकही गांव में तैयारी पूरी कर ली गयी है. 27 मई की रात भोजपुरी गायक गोपाल राय, संतोष सिंह पुष्कर, मदन राम व हंसराज हंसमुख के अलावा स्थानीय भोजपुरी कलाकार श्रवण सिंह पूरी रात बराती-सराती के अलावा गांव के लोगों का मनोरंजन करेंगे.

Next Article

Exit mobile version