नहीं रही वार्ड पार्षद रेहाना बेगम
हैदरनगर (पलामू). हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड आठ की पार्षद रेहाना बेगम की शनिवार की रात हृदयगति रुक जाने से मौत हो गयी. स्थानीय विवाह मंडप भवन में नगर प्रतिनिधि एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम व उपाध्यक्ष श्रवण अग्रवाल ने कहा कि रेहाना बेगम […]
हैदरनगर (पलामू). हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड आठ की पार्षद रेहाना बेगम की शनिवार की रात हृदयगति रुक जाने से मौत हो गयी. स्थानीय विवाह मंडप भवन में नगर प्रतिनिधि एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों ने शोकसभा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम व उपाध्यक्ष श्रवण अग्रवाल ने कहा कि रेहाना बेगम नेक महिला थीं. बैठक के दौरान वार्ड की समस्याओं को बेबाक तरीके से रखती थीं. हम सबों को उनकी कमी खलेगी. शोक प्रकट करने वालों में विधायक शिवपूजन मेहता, पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष उषा देवी, समाजसेवी एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, शिक्षाविद चंद्रेश्वर प्रसाद सिंहा, भाजपा नेता ललन सिंह, कांग्रेस के धनंजय सिंह, वार्ड पार्षद अखिलेश यादव, ज्योत्सना देवी, उमा देवी, राजकुमार प्रसाद, पवन अग्रवाल, धनवास देवी, माविया खातून, राजेंद्र पाल, अजय गुप्ता, श्याम बिहारी पासवान, सुदर्शन राम सहित कई अन्य शामिल हैं.