सरकारी स्कूलों के शौचालयों का सर्वे करेगा भाजपा महिला मोरचा

छह से 12 जुलाई तक चलेगा अभियानप्रदेश कार्यसमिति की बैठक 11-12 को देवघर मेंवरीय संवाददाता, रांचीभाजपा महिला मोरचा राज्य के सरकारी स्कूलों के शौचालयों का सर्वे करेगी. यह अभियान छह जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगा. इसके बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जायेगी. यह […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | June 21, 2015 11:05 AM

छह से 12 जुलाई तक चलेगा अभियानप्रदेश कार्यसमिति की बैठक 11-12 को देवघर मेंवरीय संवाददाता, रांचीभाजपा महिला मोरचा राज्य के सरकारी स्कूलों के शौचालयों का सर्वे करेगी. यह अभियान छह जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगा. इसके बाद केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जायेगी. यह निर्णय प्रदेश भाजपा महिला मोरचा की बैठक में लिया गया. इसके अलावा 30 जून तक सभी जिलों में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. महिला मोरचा पार्टी के महासंपर्क और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगी. मोरचा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा पांडेय ने बताया कि 11-12 जुलाई को देवघर में कार्यसमिति की बैठक होगी. इसमें आगे की कार्ययोजना बनायी जायेगी. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय, प्रदेश संगठन महामंत्री राजेंद्र सिंह, मेयर आशा लकड़ा, रागिनी सिन्हा, आरती सिंह, पूनम प्रकाश, अमरावती वर्मा, शीला हेंब्रम, संध्या सिंह, शर्मिला रजक, लक्ष्मी कुमारी, काजल प्रधान, मंजु चौधरी, छाया तिवारी, रेखा केसरी, संध्या विश्वास, मंजु सिंह, गीता बलमुचू, शोभा सिंह, नूतन पाहन, रीना किशोर, सरस्वती देवी, रूपलक्ष्मी मुंडा, मीना बाखला, रीता चौरसिया समेत कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं.

Next Article

Exit mobile version