आरक्षण देने के लिए आभार जताया…ओके
पिस्कानगड़ी. झारखंड प्रदेश टेट उत्तीर्ण महिला शिक्षिका संघ की बैठक नगड़ी में उषा देवी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संघ की ओर से सरकार के प्रति आभार प्रकट किया गया. बैठक में महिला सशक्तीकरण पर बल देने और संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया. […]
पिस्कानगड़ी. झारखंड प्रदेश टेट उत्तीर्ण महिला शिक्षिका संघ की बैठक नगड़ी में उषा देवी की अध्यक्षता में हुई. मौके पर महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए संघ की ओर से सरकार के प्रति आभार प्रकट किया गया. बैठक में महिला सशक्तीकरण पर बल देने और संगठन को मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर सुनीता महतो, नीतू रानी, सीमा एक्का, जवनी कुमारी, आयरा नसीम, विनीता कैथा, संगीता कुमार मुंडा, शोभा केसरी, बंदना मिंज, इंद्रासनी, जीवनलता किरो, जयाश्री साहू, कविता लकड़ा, असरिता लकड़ा, डोली कुमारी, मीना तिर्की आदि उपस्थित थीं.