रांची वीमेंस कॉलेज में निबंघ व भाषण प्रतियोगिता

रांची. रांची वीमेंस कॉलेज में सोमवार को निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई. रांची विवि स्थापना दिवस के मद्देनजर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता में शुभ्रा दीक्षित (अंग्रेजी विभाग) को प्रथम स्थान मिला. इसी प्रकार प्रीति (अंग्रेजी विभाग के द्वितीय व नविता कुमारी महतो (भौतिकी विभाग) को तृतीय स्थान मिला. भाषण प्रतियोगिता में […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 6, 2015 6:04 PM

रांची. रांची वीमेंस कॉलेज में सोमवार को निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई. रांची विवि स्थापना दिवस के मद्देनजर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निबंध प्रतियोगिता में शुभ्रा दीक्षित (अंग्रेजी विभाग) को प्रथम स्थान मिला. इसी प्रकार प्रीति (अंग्रेजी विभाग के द्वितीय व नविता कुमारी महतो (भौतिकी विभाग) को तृतीय स्थान मिला. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजलि (पीजी राजनीतिशास्त्र) को मिला, जबकि अमृता कुमारी (भौतिकी) को द्वितीय व सौम्या सुवर्णा (भौतिकी) को तृतीय स्थान मिला. यह जानकारी प्राचार्या ने दी. सभी छह सफल छात्राओं को रांची विवि के स्थापना दिवस के दिन 12 जुलाई को पुरस्कृत किया जायेगा.

Next Article

Exit mobile version