भाजपा पूर्वाचल क्षेत्र की बैठक आज कोलकाता में

रांची : भाजपा पूर्वाचल क्षेत्र के राज्यों की बैठक सात जुलाई को कोलकाता में होगी. इसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मोरचों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष, महासंपर्क अभियान के जिला संयोजक सह संयोजक हिस्सा लेंगे. बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे. प्रवक्ता मो कमाल खां ने बताया […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 7, 2015 6:37 AM
रांची : भाजपा पूर्वाचल क्षेत्र के राज्यों की बैठक सात जुलाई को कोलकाता में होगी. इसमें भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, मोरचों के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, जिलाध्यक्ष, महासंपर्क अभियान के जिला संयोजक सह संयोजक हिस्सा लेंगे. बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे.
प्रवक्ता मो कमाल खां ने बताया कि बैठक में हिस्सा लेने को लेकर झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधि सोमवार को कोलकाता के लिए रवाना हुए. बैठक में पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सदस्यता और महासंपर्क अभियान की समीक्षा की जायेगी.

Next Article

Exit mobile version