रांची विवि के तीनों कॉलेजों में बीएड के लिए 14 के बाद होगा निरीक्षण
रांची: रांची विवि अंतर्गत रांची कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज और केओ कॉलेज गुमला में सत्र 2015-17 में बीएड कोर्स में नामांकन लेने की संभावना बढ़ी है. यह संकेत शनिवार को एनसीटीइ के अध्यक्ष प्रो संतोष पांडा ने रांची विवि के कुलपति सहित रांची कॉलेज के प्राचार्य डॉ यूसी मेहता, रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ […]
यह संकेत शनिवार को एनसीटीइ के अध्यक्ष प्रो संतोष पांडा ने रांची विवि के कुलपति सहित रांची कॉलेज के प्राचार्य डॉ यूसी मेहता, रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या डॉ मंजु सिन्हा व केओ कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज को दिया है. डॉ मंजु सिन्हा ने एनसीटीइ के अध्यक्ष को बीएड कोर्स बंद होने व शुल्क जमा करने के बाद भी निरीक्षण नहीं किये जाने की बात बतायी. इसके बाद अध्यक्ष ने अपने अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली. कुलपति ने अध्यक्ष से बीएड कोर्स शुरू करने के लिए कार्रवाई करने का आग्रह किया. अध्यक्ष डॉ पांडा ने तीनों कॉलेजों से तत्काल सभी कागजात मांगे और अधिकारियों को कोर्स करने में आ रही बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने प्राचार्यो को बताया कि 14 जुलाई के बाद एनसीटीइ की टीम निरीक्षण के लिए रांची आयेगी. तीनों कॉलेजों के निरीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई पूरी कर ली जायेगी.