profilePicture

बच्चों से सवाल पूछे, महिलाओं को किया प्रोत्साहित

प्रवीण मुंडा रांची : गुमला का सुदूर इलाका बिशुनपुर. घने जंगलों से आच्छादित पहाड़ियों की श्रृंखला. जंगलों व पहाड़ों के बीच में छोटे-छोटे गांव. राज्यपाल द्रौपदी मुमरू हेलीकॉप्टर से सुबह दस बजे बिशुनपुर पहुंची. पहुंचने के बाद उनका तक्षशिला आश्रम में स्वागत किया गया. हल्का नाश्ता करने के बाद उनका काफिला बलातू स्थित गंधमादन औषधि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 24, 2015 7:31 AM
प्रवीण मुंडा
रांची : गुमला का सुदूर इलाका बिशुनपुर. घने जंगलों से आच्छादित पहाड़ियों की श्रृंखला. जंगलों व पहाड़ों के बीच में छोटे-छोटे गांव. राज्यपाल द्रौपदी मुमरू हेलीकॉप्टर से सुबह दस बजे बिशुनपुर पहुंची.
पहुंचने के बाद उनका तक्षशिला आश्रम में स्वागत किया गया. हल्का नाश्ता करने के बाद उनका काफिला बलातू स्थित गंधमादन औषधि केंद्र पहुंचा. यहां उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बात की.
दिन के लगभग 11:29 मिनट पर राज्यपाल कोयलेश्वर विद्या मंदिर पहुंची. इस स्कूल में 582 बच्चे पढ़ते हैं. कक्षाओं का भ्रमण किया. बच्चों का नाम पूछा, उनकी पाठ्य पुस्तकें देखी. इसके बाद उनका काफिला कृषि विज्ञान केंद्र सालम पहुंचा. राज्यपाल ने यहां भी महिलाओं से बात की और आम का पौधा लगाया.
दिन के 12:15 मिनट पर राज्यपाल जतरा टाना भगत स्मारक चिंगरी पहुंची. यहां पर टाना भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. स्मारक से लौटते समय नि:शक्त बच्चों के आश्रम शक्तिमान पहुंची. 12:36 बजे वे जतरा टाना भगत विद्यालय पहुंची. एक एक कक्षा में घुसी.
बच्चों से बात की. दिन के 12:45 बजे वे ज्ञान निकेतन विद्यालय पहुंची. यहां जापान कांसुलेट जनरल की सहायता से बने जनजातीय बालिका छात्रवास को देखा. यहां बच्चों ने नागपुरी में गीत सुनाया-मोर नागपुर लेले जोहार ले मोर ठिना नखे कुछ फूलेक उपहार ले..
राज्यपाल इसके बाद तकनीकी विकास केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र पहुंची. वहां पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया. फिर तक्षशिला आश्रम में भोजन करने के बाद शाम चार बजे के बाद रांची के लिए प्रस्थान किया.

Next Article

Exit mobile version