विधवा महिलाओं को किया जायेगा सहयोग : सीपी सिंह
रांची : झारखंड नारी शक्ति महिला संगठन का सम्मेलन मंगलवार को होटल सिटी पैलेस में आयोजित किया गया. सम्मेलन में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह उपस्थित थे. उन्होंने विधवाओं की मांगों के लेकर आयोजित इस सम्मेलन की सराहना की और कहा कि विधवा महिलाओं का हर संभव सहयोग किया जायेगा. उन्होंने संगठन से विधवा महिलाओं […]
रांची : झारखंड नारी शक्ति महिला संगठन का सम्मेलन मंगलवार को होटल सिटी पैलेस में आयोजित किया गया. सम्मेलन में नगर विकास मंत्री सीपी सिंह उपस्थित थे. उन्होंने विधवाओं की मांगों के लेकर आयोजित इस सम्मेलन की सराहना की और कहा कि विधवा महिलाओं का हर संभव सहयोग किया जायेगा. उन्होंने संगठन से विधवा महिलाओं की लिस्ट मांगी एवं मांगों की रूप रेखा तैयार करने का निर्देश दिया. सम्मेलन में महिलाओं ने बताया कि विधवा महिलाओं की स्थति अत्यंत दयनीय है.
सरकार उसे नजरअंदाज कर रही है. नारी शक्ति की अध्यक्ष आरती बेहरा ने कहा कि नारी शक्ति की तमाम महिलाएं न्याय के लिए प्रयास कर रही हैं. सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगी, तो आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे. कार्यक्रम में नगर विकास के अधिकारी शशि शेखर सहित विजय राजगढ़िया, रजनी कुमारी, शिल्पा उरांव, सुनीता उरांव आदि उपस्थित थी.