होटल से वसूला 75 हजार जुर्माना

रांची : रांची नगर निगम ने शुक्रवार को मेनरोड स्थित एक बड़े होटल से 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला. निगम ने होटल के संचालक पर बिना पंजीयन के तीन बैंक्वेट हॉल चलाने के एवज में जुर्माना लगाया. शुक्रवार को निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने संचालक से बिना निबंधन कराये तीन बैंक्वेट हॉल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 8, 2015 12:15 AM
रांची : रांची नगर निगम ने शुक्रवार को मेनरोड स्थित एक बड़े होटल से 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला. निगम ने होटल के संचालक पर बिना पंजीयन के तीन बैंक्वेट हॉल चलाने के एवज में जुर्माना लगाया.
शुक्रवार को निगम के कार्यपालक पदाधिकारी रामकृष्ण कुमार ने संचालक से बिना निबंधन कराये तीन बैंक्वेट हॉल चलाने के लिए 25 हजार रुपये की दर से जुर्माना लगाया. होटल संचालक ने 75 हजार रुपये जुर्माने की राशि जमा भी कर दी.
निगम को सौंपा वाहन
टॉपलिंक टोयटा के संचालक कमल सिंघानिया ने शुक्रवार को नगर निगम को टाटा एस वाहन दान किया. करीब 4.95 लाख रुपये के इस वाहन का उपयोग निगम द्वारा सफाई एवं अन्य कार्य के लिए किया जायेगा. निगम द्वारा हर वार्ड में स्प्रे मशीन भी रवाना किया गया.

Next Article

Exit mobile version