झाविमो एससी मोरचा ने बनाया सदस्यता प्रभारी

रांची. झाविमो अनुसूचित जाति (एससी) मोरचा ने राज्य भर में सदस्यता अभियान चलाने के लिए सदस्यता प्रभारी बनाये हैं. मोरचा ने सदस्यता अभियान के तहत एससी वर्ग के एक लाख से ज्यादा लोगाें को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य बनाया है. रविवार को पार्टी एससी मोरचा की बैठक हुई. मोरचा के अध्यक्ष प्रभात कुमार भुइयां […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | August 31, 2015 1:29 AM
रांची. झाविमो अनुसूचित जाति (एससी) मोरचा ने राज्य भर में सदस्यता अभियान चलाने के लिए सदस्यता प्रभारी बनाये हैं. मोरचा ने सदस्यता अभियान के तहत एससी वर्ग के एक लाख से ज्यादा लोगाें को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य बनाया है.

रविवार को पार्टी एससी मोरचा की बैठक हुई. मोरचा के अध्यक्ष प्रभात कुमार भुइयां ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता गांव-गांव जा कर लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे. बाबूलाल मरांडी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. श्री भुइयां ने कहा कि कल तक अल्पमत की राग अलापने वाली भाजपा को बहुमत मिलने के बाद भी विकास को दिशा नहीं दे पा रही है.

महासचिव और सदस्यता प्रभारी सुनील साहू ने कहा कि इस सरकार से लोग नाउम्मीद हो रहे हैं. बैठक में सदस्यता अभियान की सफलता के लिए जिलावार सदस्यता प्रभारी बनाये गये. प्रदीप भारती को गढ़वा, इंद्रदेव भुइयां को पलामू, ममता देवी को चतरा, टेको रविदास को गिरिडीह, मधु चौधरी को बोकारो, सीता राम प्रसाद को धनबाद, दिलीप भुइयां को रामगढ़, मनोज कुमार को रांची, रामसुंदर राम को खूंटी, सावन मुखी को जमशेदपुर महानगर, गोपाल कालिंदी को जमशेदपुर ग्रामीण, अंगद मिर्धा को जामताड़ा, लक्ष्मण रविदास को साहेबगंज, दयानंद राम को रांची ग्रामीण और बलवंतलाल सुमन को हजारीबाग का प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही बैठक में बलवंत सुमन को मोरचा का केंद्रीय उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को केंद्रीय सचिव और दलिप बाउरी को बोकारो का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

Next Article

Exit mobile version