बिहारी का खंगाला जायेगा बैंक अकाउंट

रांची : सेवानिवृत्त सहायक उत्पाद आयुक्त बिहारी लाल मंडल के आवास से जब्त 1़ 25 करोड़ के गहने और अन्य सामान की जांच करने शुक्रवार को निगरानी एसपी आलोक जमशेदपुर पहुंचे़ जांच में पाया कि करीब 45.70 लाख के जेवरात असली हैं, जबकि बाकी नकली़ बैंक अकाउंट की जांच करने पर उन्होंने पाया कि अकाउंट […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 12, 2015 7:16 AM
रांची : सेवानिवृत्त सहायक उत्पाद आयुक्त बिहारी लाल मंडल के आवास से जब्त 1़ 25 करोड़ के गहने और अन्य सामान की जांच करने शुक्रवार को निगरानी एसपी आलोक जमशेदपुर पहुंचे़ जांच में पाया कि करीब 45.70 लाख के जेवरात असली हैं, जबकि बाकी नकली़ बैंक अकाउंट की जांच करने पर उन्होंने पाया कि अकाउंट में करीब 21 लाख रुपये नकद हैं, लेकिन अकाउंट 2013 तक ही अपडेट है़
उनके बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी के लिए बैंकों से पत्राचार किया जायेगा. वहीं उनके घर से मकान और जमीन संबंधित जो 63 डीड मिले हैं, उसका अभी आंकलन नहीं किया जा सका है़ भागलुपर स्थित बिहारी लाल मंडल का जो आवास सील किया गया है़, उसे शुक्रवार को नहीं खोला जा सका. बाद में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आवास खोल कर निगरानी उसमें रखे सामान की जांच के साथ मकान का मूल्यांकन करायेगी़
जब्त लाइसेंसी रिवाल्वर को पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है़ निगरानी को बिहारीलाल मंडल की ओर से बिहार के कुछ अन्य स्थानों में संपत्ति अर्जित करने की जानकारी मिली है़ इसके बारे में निगरानी विस्तार से जानकारी एकत्र कर रही है़ उल्लेखनीय है कि बिहारीलाल मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है़
इस मामले में गुरुवार को निगरानी आइजी मुरारी लाल मीणा के निर्देश पर जमशेदपुर और भागलपुर स्थित उनके आवास पर छापेमारी हुई थी़ छापेमारी के दौरान 1.25 करोड़ के हीरे और सोने के जेवरात, 35 से अधिक बैंकों के पासबुक,एक लाइसेंसी रिवाल्वर और पॉपर्टी से संबंधित 63 डीड मिले थे़