अच्छे और बुरे में फर्क करना आना चाहिए : फादर अशोक
रांची : ईश्वर ने मनुष्य को बुद्धि और स्वतंत्रता दी है, जो उसे जानवरों से अलग बनाता है़ बुद्धि के रहते हुए भी यदि वह अच्छे-बुरे का फर्क नहीं करता, उसमें हिंसा, झगड़े, चोरी डकैती जैसे पाश्विक गुण हों, तो वह जानवर से भी बदतर है़ यह बात डॉन बॉस्को यूथ एंड एजुकेशन सोसाइटी के […]
रांची : ईश्वर ने मनुष्य को बुद्धि और स्वतंत्रता दी है, जो उसे जानवरों से अलग बनाता है़ बुद्धि के रहते हुए भी यदि वह अच्छे-बुरे का फर्क नहीं करता, उसमें हिंसा, झगड़े, चोरी डकैती जैसे पाश्विक गुण हों, तो वह जानवर से भी बदतर है़ यह बात डॉन बॉस्को यूथ एंड एजुकेशन सोसाइटी के निदेशक फादर अशोक कुजूर ने हटिया व हिनू क्षेत्र के युवाओं से कही़ ये युवा वर्ल्ड विजन इंडिया के छह दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण व कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में शामिल थे़ इसमें 83 युवा शामिल थे़.
फादर अशोक ने कहा कि बुद्धि का तात्पर्य है कि व्यक्ति सोच विचार कर अच्छे-बुरे का अंतर करें और इसमें अच्छे का चयन करे़ पशु ही अपने सहज ज्ञान पर चलते हैं और सिर्फ पेट भरने की चिंता करते है़ं मनुष्य अलग प्राणी है.
कार्यक्रम में फादर अशोक, फादर प्रदीप, फादर जेरोम व फादर चार्ल्स ने मानव बुद्धि का मकसद, जीवन के चार भाग (शरीर, मस्तिष्क, ह्रदय व आत्मा), क्रोध पर नियंत्रण, व्यक्तिगत सशक्तीकरण, कैरियर गाइडेंस, आत्महत्या, दोस्ती व प्यार, परिवार के प्रति भूमिका विषय पर जानकारियां दी गयी़ं प्रतिभागियों को साइंस सिटी व चेशायर होम का भ्रमण भी कराया गया़