प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी : आरबी सहाय

प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी : आरबी सहाय फोटो : सुनील रांची. डीएवी बरियातू में मंगलवार को छात्रों को सफलता के कई टिप्स दिये गये. मोटिवेशनल गुरु आरबी सहाय ने विद्यार्थियों से कहा कि हम चाहते वही हैं, जो कठिन होता है और जो कठिन होता है, उसी के लिए हम प्रयास करते है़ं हम […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 6, 2015 9:20 PM

प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी : आरबी सहाय फोटो : सुनील रांची. डीएवी बरियातू में मंगलवार को छात्रों को सफलता के कई टिप्स दिये गये. मोटिवेशनल गुरु आरबी सहाय ने विद्यार्थियों से कहा कि हम चाहते वही हैं, जो कठिन होता है और जो कठिन होता है, उसी के लिए हम प्रयास करते है़ं हम सब में अद्वितीय प्रतिभा है़ हम उस अनुरूप प्रयास नहीं करते़ हमें सपना रात में नहीं, खुली आंखों से देखना चाहिए़ सपने मन में हों, तो उसे पूर्ण करने का जज्बा भी कहीं-न-कहीं आपके अंदर छुपा है़ आप प्रयास कीजिए, सफलता अवश्य मिलेगी़ उन्होंने कहा कि जीवन एक चुनौती है़ हमेशा मेहनत करते रहना जीवन का एक अंग है़ आत्मविश्वास सफलता की कुंजी है़ हेनरी फोर्ड का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि प्रत्येक काम एक छोटे से अंश से शुरू होता है़ लगातार कोशिश करते रहने से वह एक वृहत रूप लेता है़ कार्यक्रम में प्राचार्य विजय कुमार सिंंह, शिक्षक व काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे़

Next Article

Exit mobile version