कुटे: प्रस्तावित विधानसभा की चहारदीवारी से 500 मीटर की परिधि में लगा निषेधाज्ञा

कुटे: प्रस्तावित विधानसभा की चहारदीवारी से 500 मीटर की परिधि में लगा निषेधाज्ञारांची. नगड़ी अंचल के कुटे गांव में प्रस्तावित विधानसभा के लिए बन रही चहारदीवारी से पांच सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगा दिया गया है़ यह निषेधाज्ञा एसडीओ अमित कुमार ने लगाया है़ प्रस्तावित विधानसभा की चहारदीवारी का शिलान्यास 12 जून को […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 7, 2015 8:27 PM

कुटे: प्रस्तावित विधानसभा की चहारदीवारी से 500 मीटर की परिधि में लगा निषेधाज्ञारांची. नगड़ी अंचल के कुटे गांव में प्रस्तावित विधानसभा के लिए बन रही चहारदीवारी से पांच सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लगा दिया गया है़ यह निषेधाज्ञा एसडीओ अमित कुमार ने लगाया है़ प्रस्तावित विधानसभा की चहारदीवारी का शिलान्यास 12 जून को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया था़ शिलान्यास के बाद निर्माण कार्य चल रहा है़ प्रशासन को अंदेशा है कि निर्माण कार्य का विस्थापित संघर्ष मोरचा व अन्य संगठनों द्वारा विरोध किया जा सकता है़ बताया गया कि छह अक्तूबर को निर्माणकार्य को बाधित करने का प्रयास भी किया गया था़ इसके मद्देनजर एसडीअो अमित कुमार ने नगड़ी अंचल के कुटे गांव में निर्माण कार्य स्थल से लेकर पांच सौ मीटर की परिधि तक धारा 144 लगा दिया है़ यह निषेधाज्ञा तत्काल प्रभाव से प्रात: दस बजे से लेकर अगले आदेश तक के लिए लगाया गया है़

Next Article

Exit mobile version