हैदर अली व मुसलिम गद्दी की मौत की पुष्टि, मृतकों के नाम हटाने की अनुशंसा
रांची. डोरंडा पुलिस ने मृतक राजू उर्फ हैदर अली, मुसलिम गद्दी के खिलाफ 107 की कार्रवाई बंद करने की अनुशंसा कर दी है. पुलिस ने भी सत्यापन के दौरान पाया कि दोनों की मौत हो चुकी है. अब उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकती है. ... उल्लेखनीय है कि डोरंडा में उपद्रव फैलाने के आरोप […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
October 8, 2015 1:15 AM
रांची. डोरंडा पुलिस ने मृतक राजू उर्फ हैदर अली, मुसलिम गद्दी के खिलाफ 107 की कार्रवाई बंद करने की अनुशंसा कर दी है. पुलिस ने भी सत्यापन के दौरान पाया कि दोनों की मौत हो चुकी है. अब उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकती है.
...
उल्लेखनीय है कि डोरंडा में उपद्रव फैलाने के आरोप में पुलिस की रिपोर्ट पर एसडीओ ने 72 लोगों के खिलाफ 107 की कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया था. बाद में पुलिस को दो लोगों के मृत होने की जानकारी मिली थी. डोरंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों जांच में मृत मिले. इसलिए दोनों का नाम 107 की कार्रवाई से हटाने की अनुशंसा एसडीओ से कर दी गयी है. नाबालिग और वृद्ध के बारे अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
ये भी पढ़ें...
January 17, 2026 4:00 PM
January 17, 2026 11:22 AM
January 17, 2026 2:15 PM
January 17, 2026 9:07 AM
January 17, 2026 1:07 AM
January 17, 2026 12:35 AM
January 17, 2026 12:23 AM
January 17, 2026 12:13 AM
January 17, 2026 12:04 AM
January 16, 2026 10:39 PM
