13.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

351 कुंवारी कन्याओं ने किया सामूहिक रामायण पाठ

351 कुंवारी कन्याओं ने किया सामूहिक रामायण पाठ चुटिया के प्राचीन श्रीराम मंदिर में शुरू हुआ सामूहिक रामायण पाठ फोटो–अमितआज का कार्यक्रमसुबह सात बजे: दैनिक पूजन, मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप का पूजन व पुष्पांजलीसुबह नौ बजे: संगीतय सस्वर रामापाठ पाठ संवाददाता, रांचीप्राचीन श्री राम मंदिर चुटिया में श्री रामायण नवाह्न परायण महायज्ञ व श्री […]

351 कुंवारी कन्याओं ने किया सामूहिक रामायण पाठ चुटिया के प्राचीन श्रीराम मंदिर में शुरू हुआ सामूहिक रामायण पाठ फोटो–अमितआज का कार्यक्रमसुबह सात बजे: दैनिक पूजन, मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप का पूजन व पुष्पांजलीसुबह नौ बजे: संगीतय सस्वर रामापाठ पाठ संवाददाता, रांचीप्राचीन श्री राम मंदिर चुटिया में श्री रामायण नवाह्न परायण महायज्ञ व श्री नव दुर्गा पूजन मंगलवार को पूरे विधि-विधान से शुरू हुआ. मंदिर प्रांगण में 351 कुंवारी कन्याओं ने सस्वर रामायण पाठ किया. सामूहिक पाठ सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक चला. पूरा मंदिर परिसर एवं आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया. मंदिर के व्यास महंत सनातन दास के निर्देशन में कुंवारी कन्याओं ने सामूहिक पाठ किया. कुंवारी कन्याएं पारंपरिक वस्त्रों में सामूहिक पाठ में शामिल हुईं, जो आकर्षण का केंद्र रहा. संध्या छह बजे महाआरती का आयोजन किया गया, इसमें भी काफी संख्या में भक्त शामिल हुए. धार्मिक अनुष्ठान से चुटिया की पहचान: सीपी सिंहकार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि चुटिया की पहचान धार्मिक अनुष्ठान के लिए हो गयी है. यहां सालों भर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होते रहता है. प्राचीन राम मंदिर में रामायण पाठ वर्षों से होता है, जिसमें कुंवारी कन्याएं शामिल होती है. यह अपने आप में एक अलग कार्यक्रम है. छह कन्याओं से शुरू हुआ था रामायण पाठ प्राचीन राम मंदिर में रामायण पाठ का शुभारंभ वर्ष 1970 में हुआ था. आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय कुमार साहु ने बताया कि हरियाणा से आये स्वामी जगदीश मुनि ने के कहने पर छह कन्याओं से सामूहिक पाठ शुरू हुआ. हर साल कन्याओं की संख्या बढ़ती जा रही है.आज 351 कन्याएं पाठ में शामिल हुईं हैं. संगीतमय रामचरित मानस का प्रवचन सुबह से दोपहर तक सामूहिक रामायण पाठ के आयोजन के बाद संध्या में संगीतमय रामचरित मानस पर प्रवचन का आयोजन किया गया. भागलपुर से आयी मानस मंजरी लक्ष्मी रानी व सहयोगी राधारानी ने संगीतमय प्रवचन दिया. प्रवचन के बीच में जीवंत झांकी भी प्रस्तुत की गयी. झांकी के माध्यम से लोगों को रामचरित मानस के सभी प्रसंगों की प्रस्तुति की गयी. मां दुर्गा की हुई विधिवत पूजा प्राचीन श्रीराम मंदिर में स्थित दुर्गा मंदिर में मंगलवार को कलश स्थापना की गयी. मां दुर्गा मंदिर में 63 कलश की विधिवत स्थापना की गयी. मुख्य यजमान के रूप में विकास साहु एवं विजय साहु सपत्नीक शामिल हुए. इसके बाद मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन किया गया एवं पुष्पांजलि दी गयी. \\\\B

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel