जमशेदपुर की खुशी बनी मिस साउथ

जमशेदपुर की खुशी बनी मिस साउथ मिस इंडिया एलिगेंट के लिए हुआ चयन फोटो ट्रैक पर एवं सिटी में में भी मिस इंडिया के नाम से लता रानी, रांची जमशेदपुर की खुशी महतो का चयन मिस इंडिया एलिगेंट के लिए हुआ है़ खुशी मिस साउथ सेकेंड रनरअप चुनी गयी है़ यह कांटेस्ट बेंगलुरु में आयोजित […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | October 17, 2015 6:05 PM

जमशेदपुर की खुशी बनी मिस साउथ मिस इंडिया एलिगेंट के लिए हुआ चयन फोटो ट्रैक पर एवं सिटी में में भी मिस इंडिया के नाम से लता रानी, रांची जमशेदपुर की खुशी महतो का चयन मिस इंडिया एलिगेंट के लिए हुआ है़ खुशी मिस साउथ सेकेंड रनरअप चुनी गयी है़ यह कांटेस्ट बेंगलुरु में आयोजित किया गया था़ खुशी मिस सैडलवुड फर्स्ट रनरअप भी चुनी गयी. इसके अलावा उन्होंने मिस बेंगलुरु टॉप टेन में भी अपनी जगह बनाई है़ झारखंड की खुशी ने मिस साउथ बन झारखंड का नाम रोशन किया है़ इसके पूर्व खुशी रांची में बनी झाॅलीवुड के कई एलबम में काम कर चुकी है़ं मिस इंडिया के लिए शॉर्टलिस्टेड खुशी बेंगलुरु में हुए मिस इंडिया के ऑडिशन में चार शॉर्टलिस्टेड कांटेस्टेंट में शामिल थी़ं वो मिस इंडिया एलिगेंट में मिस फोटोजेनिक चुनी गई थी़ अंतत: सभी रांउड को पार कर खुशी का चयन मिस इंडिया एलिगेंट के लिए हुआ है़ इसका फिनाले 21 नवंबर को दिल्ली में होगा़ साउथ इंडियन फिल्मों एवं क्राइम पेट्रोल में कर चुकी हैं काम खुशी कन्नड़ और तेल्लगु साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी है़ं इसके अलावा सोनी टेलीविजन पर दिखाये जानेवाले सीरियल क्राइम पेट्रोल में भी नजर आ चुकी है़ं जल्द ही उनकी झारखंडी कुरमाली भाषा पर भी फिल्म आनेवाली ह़ै इन दिनों खुशी फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी है़ं कोशिश होगी मिस इंडिया का क्राउन झारखंड में आये : खुशी खुशी ने कहा कि बेटियों को भी अवसर दिया जाना चाहिए. भाइयों को बहनों पर भरोसा करना चाहिए़ आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने भाई के सहयोग के बिना यहां तक नहीं पहुंच सकती थी़ झारखंड और अपने समुदाय को आगे लेकर जाना है़ हमारे समुदाय का नाम ऊंचा कर झारखंड का नाम रोशन करना है़ मेरी पूरी कोशिश होगी कि मिस इंडिया का क्राउन झारखंड को मिले़

Next Article

Exit mobile version