20.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

लेटेस्ट वीडियो

जमशेदपुर की खुशी बनी मिस साउथ

Advertisement

मिस इंडिया एलिगेंट के लिए हुआ चयन रांची : जमशेदपुर की खुशी महतो का चयन मिस इंडिया एलिगेंट के लिए हुआ है़ खुशी मिस साउथ सेकेंड रनरअप चुनी गयी है़ यह कांटेस्ट बेंगलुरु में आयोजित किया गया था़ खुशी मिस सैडलवुड फर्स्ट रनरअप भी चुनी गयी. इसके अलावा उन्होंने मिस बेंगलुरु टॉप टेन में भी […]

Audio Book

ऑडियो सुनें

Advertisement
मिस इंडिया एलिगेंट के लिए हुआ चयन
रांची : जमशेदपुर की खुशी महतो का चयन मिस इंडिया एलिगेंट के लिए हुआ है़ खुशी मिस साउथ सेकेंड रनरअप चुनी गयी है़ यह कांटेस्ट बेंगलुरु में आयोजित किया गया था़ खुशी मिस सैडलवुड फर्स्ट रनरअप भी चुनी गयी. इसके अलावा उन्होंने मिस बेंगलुरु टॉप टेन में भी अपनी जगह बनाई है़ झारखंड की खुशी ने मिस साउथ बन झारखंड का नाम रोशन किया है़ इसके पूर्व खुशी रांची में बनी झाॅलीवुड के कई एलबम में काम कर चुकी है़ं
मिस इंडिया के लिए शॉर्टलिस्टेड
खुशी बेंगलुरु में हुए मिस इंडिया के ऑडिशन में चार शॉर्टलिस्टेड कांटेस्टेंट में शामिल थी़ं वो मिस इंडिया एलिगेंट में मिस फोटोजेनिक चुनी गई थी़ अंतत: सभी रांउड को पार कर खुशी का चयन मिस इंडिया एलिगेंट के लिए हुआ है़
इसका फिनाले 21 नवंबर को दिल्ली में होगा़ खुशी कन्नड़ और तेल्लगु साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी है़ं इसके अलावा सोनी टेलीविजन पर दिखाये जानेवाले सीरियल क्राइम पेट्रोल में भी नजर आ चुकी है़ं जल्द ही उनकी झारखंडी कुरमाली भाषा पर भी फिल्म आनेवाली ह़ै इन दिनों खुशी फैशन इंडस्ट्री से जुड़ी है़ं
कोशिश होगी क्राउन झारखंड आये : खुशी
खुशी ने कहा कि बेटियों को भी अवसर दिया जाना चाहिए. भाइयों को बहनों पर भरोसा करना चाहिए़ आज मैं जो कुछ भी हूं, अपने भाई के सहयोग के बिना यहां तक नहीं पहुंच सकती थी़ झारखंड और अपने समुदाय को आगे लेकर जाना है़ मेरी पूरी कोशिश होगी कि मिस इंडिया का क्राउन झारखंड को मिले़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

Advertisement

अन्य खबरें

Advertisement
Advertisement
ऐप पर पढें