तीन लोगों को मिला कलद्रिं महतो सेवा सम्मान…ओके

तीन लोगों को मिला कलिंद्र महतो सेवा सम्मान…ओके फोटो 1इटकी. क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सह सफल किसान दरहाटांड निवासी कलिंद्र महतो की 31 वीं पुण्यतिथि रविवार को मनायी गयी. मौके पर दरहाटांड में स्मृति सभा का आयोजन किया गया. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों तीन लोगों को कलिंद्र महतो सेवा सम्मान […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 15, 2015 9:55 PM

तीन लोगों को मिला कलिंद्र महतो सेवा सम्मान…ओके फोटो 1इटकी. क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सह सफल किसान दरहाटांड निवासी कलिंद्र महतो की 31 वीं पुण्यतिथि रविवार को मनायी गयी. मौके पर दरहाटांड में स्मृति सभा का आयोजन किया गया. साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों तीन लोगों को कलिंद्र महतो सेवा सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया. शिक्षा के क्षेत्र में लक्ष्मी गजेंद्र मवि के प्रधानाध्यापक हाजी कैसर आलम, समाजसेवा के क्षेत्र में अजय कुमार तथा कृषि के क्षेत्र में मल्टी के मोहन महतो को पुरस्कृत किया गया. सभा को संबोधित करते हुए रांची विवि के कुलानुशासक डॉ दिवाकर ने कहा कि कलिंद्र महतो की पहचान काफी कम समय में ही सफल किसान के रूप में बनी थी. समाजसेवा में भी उनकी काफी रूचि थी. सभा को झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एके मिश्रा, केशव कुशवाहा, लाल रामेश्वरनाथ शाहदेव, जयश्रीदास, बीके सिन्हा, मुस्ताक अहमद, अंजुम जमाल व एस ए शाह ने भी विचार रखे. इससे पूर्व दरहाटांड में स्थापित लोगों ने कलिंद्र महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजिल दी. इस अवसर पर डॉ अशलम, भोला महतो, अरविंद महतो, सत्यनारायण ठाकुर, मो सलीमुद्दन, दिनेश, रोजदानी तिग्गा, दिलीप, राजेश्वर महतो, जलेश्वर महतो व जगमोहन महतो मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version