29 को आप का कार्यकर्ता सम्मेलन : सतेंद्र सिंह
29 को आप का कार्यकर्ता सम्मेलन : सतेंद्र सिंहकुमार विश्वास, संजय सिंह और अन्य राष्ट्रीय नेता पहुंचेंगे रांचीवरीय संवाददाता, रांचीआम आदमी पार्टी का झारखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 29 नवंबर को विधानसभा मैदान में होगा. पार्टी के पर्यवेक्षक सतेंद्र सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पार्टी की रैली सह […]
29 को आप का कार्यकर्ता सम्मेलन : सतेंद्र सिंहकुमार विश्वास, संजय सिंह और अन्य राष्ट्रीय नेता पहुंचेंगे रांचीवरीय संवाददाता, रांचीआम आदमी पार्टी का झारखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 29 नवंबर को विधानसभा मैदान में होगा. पार्टी के पर्यवेक्षक सतेंद्र सिंह ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पार्टी की रैली सह सम्मेलन की तैयारी अंतिम चरण में है. इसमें पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और अन्य शामिल होंगे. रैली में पार्टी के राष्ट्रीय नेता कुमार विश्वास, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, शहनाज हिंदुस्तानी और झारखंड व बिहार के प्रभारी संजीव झा मुख्य रूप से शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिये भावी योजनाओं तथा कार्यक्रम की घोषणा करेगी. इसके अलावा झारखंड में पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की जायेगी. यह पहला अवसर है, जब पार्टी के शीर्ष नेता झारखंड पहुंचेंगे.