मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी

मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी रांची. जयपाल सिंह स्टेडियम के पीछे स्थित श्री चैती दुर्गा पूजा आयोजन स्थल पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. यहां 88 साल से पूजा होती चली आ रही है. मंगलवार को इसी मुद्दे को लेकर श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक हुई. इसमें जानकारी दी गयी […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 24, 2015 8:05 PM

मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होगी रांची. जयपाल सिंह स्टेडियम के पीछे स्थित श्री चैती दुर्गा पूजा आयोजन स्थल पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी. यहां 88 साल से पूजा होती चली आ रही है. मंगलवार को इसी मुद्दे को लेकर श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक हुई. इसमें जानकारी दी गयी की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम 19 फरवरी 2016 से शुरू होगा. मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू ने बताया कि पांच दिसंबर तक निर्माण समिति का विस्तार कर लिया जायेगा. बैठक में किशोर साहू, उदय साहू, राज कुमार गुप्ता, इशांक सोनी, विनय सिंह, गणेश सिंह, सतीश वर्मा, सोनू रजक, शेखर रजक आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version