रांची कॉलेज में संविधान दिवस पर कार्यक्रम

रांची कॉलेज में संविधान दिवस पर कार्यक्रमरांची : रांची कॉलेज राजनीतिशास्त्र विभाग में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ विश्वरूप मुखर्जी ने संविधान की गरिमा बनाये रखने की बात कही. डॉ जेपी खरे ने कहा कि दुनियां में सिर्फ दो […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 26, 2015 10:03 PM

रांची कॉलेज में संविधान दिवस पर कार्यक्रमरांची : रांची कॉलेज राजनीतिशास्त्र विभाग में संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ विश्वरूप मुखर्जी ने संविधान की गरिमा बनाये रखने की बात कही. डॉ जेपी खरे ने कहा कि दुनियां में सिर्फ दो ही देश हैं, जो सिविलाइजेशन स्टेट हैं इसमें भारत व चीन हैं. संविधान ने हमारी राष्ट्रीयता को सिद्ध किया है. लोकहित के मामले में संविधान बेवश नजर आता है. इसलिए संविधान संशोधन की आवश्यकता है. प्रो एनडी गोस्वामी ने कहा कि विदेशी स्रोतों के संविधान में संशोधन की आवश्यकता है. इस अवसर पर भोला महतो, डॉ किरण झा, डॉ विरेंद्र कुमार, डॉ पियुष, डॉ माया, एके मोर्या, मेरी ग्रेस, दिव्या, अभिषेक, ममता, प्रकाश आदि उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version