हाइकोर्ट के कई कर्मी सेवानिवृत्त, विदाई

हाइकोर्ट के कई कर्मी सेवानिवृत्त, विदाई रांची : झारखंड हाइकोर्ट के कई कर्मी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गये. सेवानिवृत्तकर्मियों के सम्मान में व्हाइट हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. अंतिम कार्य दिवस पर सहायक निबंधक राय निर्मल चंद्रा, सहायक उदय चंद्र झा, जमादार गोरेलाल मंडल को विदाई दी गयी. रजिस्ट्रार जनरल अनिल कुमार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 30, 2015 9:25 PM

हाइकोर्ट के कई कर्मी सेवानिवृत्त, विदाई रांची : झारखंड हाइकोर्ट के कई कर्मी सोमवार को सेवानिवृत्त हो गये. सेवानिवृत्तकर्मियों के सम्मान में व्हाइट हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. अंतिम कार्य दिवस पर सहायक निबंधक राय निर्मल चंद्रा, सहायक उदय चंद्र झा, जमादार गोरेलाल मंडल को विदाई दी गयी. रजिस्ट्रार जनरल अनिल कुमार चाैधरी ने सेवानिवृत्तकर्मियों के योगदान की चर्चा करते हुए उनके जीवन की मंगलकामना की. श्री चंद्रा ने 1979 में व श्री झा ने 1977 में हाइकोर्ट में योगदान दिया था. इस अवसर पर रजिस्ट्री के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version