profilePicture

कुछ लोग कांग्रेस-इंटक को कमजोर कर रहे हैं : बलमुचू

कुछ लोग कांग्रेस-इंटक को कमजोर कर रहे हैं : बलमुचूददई बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, बलमुचू प्रदेश अध्यक्षफुरकान बने संरक्षकसंवाददाता,धनबादइंटक नेता व राज्य के पूर्व पंत्री राजेंद्र सिंह पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सासंद प्रदीप बालमुचू ने कहा कुछ लोग इंटक और कांग्रेस को कमजोर कर रहे है़ं ऐसे […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 6, 2015 9:15 PM

कुछ लोग कांग्रेस-इंटक को कमजोर कर रहे हैं : बलमुचूददई बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, बलमुचू प्रदेश अध्यक्षफुरकान बने संरक्षकसंवाददाता,धनबादइंटक नेता व राज्य के पूर्व पंत्री राजेंद्र सिंह पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सासंद प्रदीप बालमुचू ने कहा कुछ लोग इंटक और कांग्रेस को कमजोर कर रहे है़ं ऐसे लोग अपने को मजबूत कर रहे हैं. मजदूर नेता हैं नहीं, पर होने का दिखावा करते हैं. सांसद शनिवार को न्यू टाउन हॉल मे इंटक ददई गुट के अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग मजदूर आंदोलन को भी कमजोर कर रहे हैं. इंटक विवाद पर उन्होंने कहा कोर्ट का आदेश ददई दुबे के पक्ष में है. इस बारे में पार्टी के आला नेताओं से बात करेंगे. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि इंटक बिंदेश्वरी दुबे का है. ददई ही चलायेंगे. ददई दुबे ने कहा कि संजीवा रेड्डी के इंटक में मजदूरों का शोषण हो रहा था, इसलिए हम अलग हुए. ददई बने अध्यक्षइंटक अधिवेशन में रविवार को हुए चुनाव में ददई दुबे फिर एक बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. इसकी घोषणा चुनाव अधिकारी पीएस पांडेय ने की, सासंद प्रदीप बलमुचू झारखंड इंटक के अध्यक्ष और फुरकान अंसारी राष्ट्रीय और झारखंड इंटक के संरक्षक बनाये गये. राष्ट्रीय और झारखंड इंटक के महामंत्री एनजी अरुण और कोषाध्यक्ष आरएन चौबे बनाये गये. राजेंद्र के स्वास्थ्य होने की कामना की प्रदीप बलमुचू, फुरकान अंसारी और ददई दुबे ने राजेंद्र सिंह के जल्द स्वस्थ होने एवं लंबी उम्र की कामना की. नेताओं ने कहा कि उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है.

Next Article

Exit mobile version