profilePicture

स्वामी माधवानंद ने दिया प्रवचन

स्वामी माधवानंद ने दिया प्रवचन रांची. चिन्मय मिशन आश्रम के तत्वावधान में गुरुवार को जेवीएम श्यामली में सनत सुजातीय प्रकरण पर प्रवचन दिया गया. इस दौरान स्वामी माधवानंद ने श्रोताओं को महाभारत का प्रसंग बताया कि सनत कुमार धृतराष्ट्र काे उपदेश दे रहे हैं, जिसमें वे उन्हें बता रहे हैं कि ब्रह्म क्या है, उसका […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 10, 2015 7:12 PM

स्वामी माधवानंद ने दिया प्रवचन रांची. चिन्मय मिशन आश्रम के तत्वावधान में गुरुवार को जेवीएम श्यामली में सनत सुजातीय प्रकरण पर प्रवचन दिया गया. इस दौरान स्वामी माधवानंद ने श्रोताओं को महाभारत का प्रसंग बताया कि सनत कुमार धृतराष्ट्र काे उपदेश दे रहे हैं, जिसमें वे उन्हें बता रहे हैं कि ब्रह्म क्या है, उसका स्वरूप क्या है, ब्रह्म को प्राप्त करने का साधन क्या है. इसके अलावा जो ब्रह्मत्व को प्राप्त करते हैं, उनके लक्षण क्या हैं. स्वामी जी ने कहा कि प्रतिदिन सुबह व शाम में चिन्मय मिशन आश्रम व जेवीएम श्यामली में महाभारत के सनत सुजातीय प्रकरण व ध्यान एवं विवेक चुड़ामणि विषय पर प्रवचन दिया जायेगा.

Next Article

Exit mobile version