निगम कर्मियों ने मंत्री आवास घेरा
रांची : रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आवास का घेराव किया. कर्मचारियों ने मंत्री से मांग की कि नगर निगम में अनुकंपा पर नियुक्ति की जाये. राज्य कर्मियों के समतुल्य निगम कर्मियों को पेंशन का भुगतान हो. ग्रेड […]
रांची : रांची नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले गुरुवार को नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के आवास का घेराव किया. कर्मचारियों ने मंत्री से मांग की कि नगर निगम में अनुकंपा पर नियुक्ति की जाये. राज्य कर्मियों के समतुल्य निगम कर्मियों को पेंशन का भुगतान हो.
ग्रेड पे की विसंगति दूर की जाये. पंचम वेतन पुनरीक्षण की अंतर राशि का भुगतान किया जाये. मंत्री ने कहा कि वे कर्मचारियों की इन मांगों पर जल्द ही सरकार के स्तर पर समाधान निकालेंगे.