profilePicture

ओके:::पांच स्वर्ण जीतनेवाली दीप्ति का स्वागत

ओके:::पांच स्वर्ण जीतनेवाली दीप्ति का स्वागतफोटो : 1 ग्रामीणों ने तीरंदाजों का स्वागत कियाफोटो : 2 अपनी मां के साथ तीरंदाज दीप्ति कुमारी अनगड़ा़ जमशेदपुर में आयोजित 11वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाज दीप्ति कुमारी का शुक्रवार को जोन्हा चौक में स्वागत किया गया. बिरसा तीरंदाजी केंद्र जोन्हा की […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 11, 2015 9:08 PM

ओके:::पांच स्वर्ण जीतनेवाली दीप्ति का स्वागतफोटो : 1 ग्रामीणों ने तीरंदाजों का स्वागत कियाफोटो : 2 अपनी मां के साथ तीरंदाज दीप्ति कुमारी अनगड़ा़ जमशेदपुर में आयोजित 11वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण पदक जीतने वाली तीरंदाज दीप्ति कुमारी का शुक्रवार को जोन्हा चौक में स्वागत किया गया. बिरसा तीरंदाजी केंद्र जोन्हा की दीप्ति कुमारी ने इस प्रतियोगिता में पांच स्वर्ण, दो रजत एवं 2 कांस्य पदक जीता है. इसी केंद्र की अंजनी कुमारी ने दो स्वर्ण एवं तीन कांस्य, रीना कुमारी ने एक स्वर्ण, अंकिता कुमारी ने एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक जीता. धनेश्वर, राहुल व महेश ने एक-एक कांस्य जीता है. स्वागत समारोह में उच्च विद्यालय के प्राचार्य पुशुवा कुमार, प्रशिक्षक रोहित कोइरी, जयराम महली, जाहिर अंसारी, अजीत साहू, दुतिलाल महतो, रवींद्र गुप्ता, सुमति देवी सहित अन्य मौजूद थे़ ज्ञात हो कि इस केंद्र की दीप्ति कुमारी एवं अंजनी कुमारी का चयन सब जूनियर एवं मिनी नेशनल गेम्स में हुआ है. पूर्व खेल मंत्री सुदेश महतो एवं बिरसा तीरंदाजी केंद्र की अध्यक्ष नेहा महतो ने संदेश भेज कर तीरंदाजों को शुभकामनाएं दी.

Next Article

Exit mobile version