आज से पूरी तरह कार्य करने लगेंगे चारों अंचल

रांची: 15 जनवरी के बाद चारों अंचलों का कार्य पूरी तरह से शुरू हो जायेगा. सभी कर्मचारियों को मौजावार जिम्मेवारी बांट दी गयी है. रांची शहर अंचल में कुल 38 मौजा हैं. अब संबंधित मौजा के लिए लोगों को रांची शहर अंचल आने की जरूरत नहीं होगी. सभी अंचलों के प्रभारी सीओ शहर अंचल संजीव […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 15, 2016 12:41 AM
रांची: 15 जनवरी के बाद चारों अंचलों का कार्य पूरी तरह से शुरू हो जायेगा. सभी कर्मचारियों को मौजावार जिम्मेवारी बांट दी गयी है. रांची शहर अंचल में कुल 38 मौजा हैं. अब संबंधित मौजा के लिए लोगों को रांची शहर अंचल आने की जरूरत नहीं होगी. सभी अंचलों के प्रभारी सीओ शहर अंचल संजीव कुमार लाल होंगे. कार्यालय भवन के लिए सीओ श्री लाल ने भवन निर्माण विभाग से भवन की मांग भी की है.
हालांकि, सरकार ने निर्देश दिया है कि कार्यालय के जब तक भवन नहीं मिल जाता है, तब तक शहर अंचल से ही सारे कार्य होंगे. लिपिकों को भी अंचलवार जिम्मेवारी दे दी गयी है. जल्द ही ऑनलाइन सॉफ्टवेयर भी सभी अंचलों का अपना होगा. किस अंचल में कितना मौजा होगा: शहर अंचल में 07 मौजा, बड़गाईं में 10 मौजा, हेहल में 11 मौजा व अरगोड़ा में 10 मौजा है.
रांची जिला के चार नये अंचलों में राजस्व कर्मचारियों का पदस्थापन कर दिया गया है.
नाम नये अंचल
अरविंद कुमार गुप्ता शहर अंचल
जयबीर भगत शहर अंचल
दिलीप उरांव शहर अंचल
नवल किशोर प्रसाद शहर अंचल
दुर्गेश मुंडा बड़गाईं अंचल
बहुर महतो हेहल अंचल
जेट सिंह टोप्पो अरगोड़ा अंचल
शशिभूषण सिंह अरगोड़ा अंचल
हसीबुल हसन अंसारी बड़गाईं अंचल
इंदु कुमारी साहू अरगोड़ा अंचल
राजेश कुमार हेहल अंचल
रंजीत कुमार हेहल अंचल
संतोष उरांव बड़गाईं अंचल

Next Article

Exit mobile version